बलिया। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैरीकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान अथवा घर से बाहर मास्क, गमछा, रुमाल, दुपट्टा, स्कार्फ नहीं पहनने वाले करीब 103 व्यक्तियों का पुलिस ने चालान किया। इन लोगों से जुर्माने के रूप में करीब 10 हजार तीन सौ रुपए वसूला गया।