फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन की गाइडलाइन के अनुसार जनपद में सर्वे शुरू हो गया है। चार चरणों में टीके लगाए जाएंगे। पहले चरण में 10319 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जनपद में चार आइस लाइंड रेफ्रीजिरेटर पहुंच गए हैं। जिनमें कोरोना वैक्सीनों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। टीकाकरण के लिए जिले को चार फेज में बांटा गया है। पहले फेज में सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे फेज में पुलिस, सफाईकर्मी एवं अन्य लोग रहेंगे। तीसरे फेज में 50 साल की उम्र से ऊपर वाले गंभीर रोगी और चौथे फेज में 50 साल की उम्र से नीचे वाले सभी लोग शामिल किए जाएंगे। प्रथम फेज में सरकारी 9239 तथा प्राइवेट 1080 स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार हो गई है। इनके मोबाइल नंबर, आधार कार्ड को छोड़कर अन्य आईडी, पिनकोड आदि अपलोड किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र पाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने और उसके प्रबंधन को लेकर लगातार बैठक कर रहा है। वै्सीन की मात्रा का निर्धारण ‘कितना’ और ‘कितनी बार’ दी जानी है, इसकी गाइडलाइन अभी निर्धारित नहीं है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क (ई-विन) की तरह से विन ओवर कोविड ‘को-विन’ (कोरोना पर जीत) पोर्टल कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें