फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकने को परिवहन विभाग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ठंड और कोहरे में सड़क हादसों को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अभियान चला कर व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है। जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में बिना टेप लगे वाहनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। कोहरे में वाहन चलाने के दौरान थोडी सी भी लापरवाही बड़े हादसों का सबब बनती है। ऐसे में परिवहन विभाग ने हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। व्यवसायिक वाहन चालकों से वाहनों के आगे सफेद, पीछे लाल और वाहन के दोनों तरफ पीले रंग का रिफ्लेक्टर टेप लगाने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लग जाने से सामने वाले वाहन की हेडलाइट की तेज रोशनी से भी दूर से आने वाले वाहनों को देखा जा सकेगा। इससे हादसों में कमी आएगी। समय रहते चालक इन टेपों से वाहनों को आता देख कर सतर्क रहेंगे। इससे दुर्घटना पर एक हद तक कमी होेने की संभावना है। अभियान में चालकों को बताया जा रहा है कि कोहरे में वाहन चलाने के दौरान लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें। फॉग लाइट का इस्तेमाल भी होने से कोहरे में वाहन चलाना आसान होगा और हादसों से बचाव भी होगा। खासतौर पर ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर ना होने के कारण कोहरे में अधिक हादसे होते हैं। इसलिए ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे भी रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण ने बताया कि दो माह तक चलने वाले अभियान में चालकों को वाहन चलाते समय अधिक सतर्कता बरतने की हिदायत देने के साथ ही गाड़ियों में रिफ्लक्टर टेप लगाया जा रहा है। ताकि कोहरे के दौरान सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें