बलिया। जिले में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। ऐसे में मौत का आंकड़ा 98 तक पहुंच गया है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक और महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 17 लोग संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 6914 हो गई है। इसमें 6749 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 70 है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लोगों से अनुरोध किया कि लापरवाही ना करें। बार-बार हाथ धोएं और मास्क लगाएं। दो गज की दूरी बनाकर रहें। ऐसे में कोराना से खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं।