फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और लोगों की हुई मौत, संख्या हुई 73

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों में दोनों महिलाएं हैं। जबकि 67 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 5268 हुई। इसमें पहले से भर्ती 5201 में से 4630 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 565 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 73 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 5500 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी। उन्होंने बताया कि हनुमानगंज के महावीर घाट में एक, पुलिस लाइन में एक, विजयीपुर में एक, गुरवा के एक, परमंदापुर में एक, बहेरी में एक, अगरसंडा में एक, बांसडीह के सेमरी नारायणपुर में एक, बांसडीह में दो, थम्हनपुरा में एक, खरौली में एक, हालपुर में एक, बेलहरी के पचरूखिया में एक, दीघार में एक, गायघाट में आठ, सुल्तानपुर में चार, नगरा के खनवर में एक, डिहवा में एक, नगरा में दो, ककरासो सोपाती में एक, बटेवा गुजलैसपुर में एक, पंदह के बिच्छीबोझ में एक, रेवती वार्ड नंबर तीन में एक, सीयर के पिरौली में एक, अटावा में एक, अतरौल में एक, बेरूआरबारी में दो, बैरिया के गोन्हिया टोला में एक, रामगढ़ में एक, बैरिया में दो, सवन छपरा में दो, चिलकहर के बीराभाटी में छह, मनियर के बहेलिया में एक, मुरली छपरा के करनछपरा में चार, चौबे के दलकी में एक, रसड़ा के परसिया में एक, सोहाव के सोबंथा में छह पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें