फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन निर्माण को किया गया भूमि पूजन,

विज्ञापन
बैरिया नगर पंचायत के धोबही में 29 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास के मौके पर उप? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत के धोबही मोहल्ला में नगर पंचायत द्वारा 29 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए विधिवत पूजन अर्चन के साथ आधार शिला बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के अनुज व पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ने रखी। कहा कि मैं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को दो पीढ़ियों से जानता हूं। इनके पिता भी स्व. शिवदयाल वर्मा हमेशा गरीबों मजदूरों और दलितों तथा दबे कुचले लोगों का साथ देते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने नगर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप क्षेत्रीय विधायक पर लगाया। कहा वह जनता की सेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे। इस मौके पर श्यामसुंदर उपाध्याय, राकेश, बृजेश, ददन पासवान, डॉक्टर संतोष पासवान, बाबू धन यादव, सुनील, लालबाबू पासवान, पंकज साहनी, भूअर पासवान आदि रहे। संचालन अमरनाथ फौदार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें