फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर के करंट से खानसामा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा/बांसडीह। कस्बे के वार्ड नंबर 13 में मंगलवार की देर रात मैरिज हाल के उद्घाटन समारोह में जेनरेटर के करंट से खाना बनाने वाले 30 वर्षीय कारीगर (खानसामा) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दस बजे के आसपास बघवा गढ़ के सामने मैरिज हाल का उद्घाटन समारोह था। कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए बलिया शहर के भृगृ आश्रम मोहल्ला निवासी नारायन मिस्त्री का बेटा 30 वषींय सोनू अपनी टीम लेकर आया था। रात करीब दस बजे अचानक तेज हवा चलने के दौरान ही खाना बानने वाली जगह पर बारिश से बचने के लिए लगाया गया प्लास्टिक हवा में उड़कर गिर पड़ा। इसे उठाने के दौरान ही जनरेटर का तार सोनू ने पकड़ लिया। तार में विद्युत प्रवाहित होने के कारण सोनू को करन्ट लग गया। आनन फनान में लोगों ने जेनरेटर बंद कराकर सोनू को पहले पीएचसी बांसडीह ले गए। वहां से जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें