स्वास्थ्य विभाग में किए स्थानांतरण के विरोध में सीएसएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते स्वास्थ्?
- फोटो : BALLIA
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने स्वास्थ्य विभाग में समूह ग के कर्मचारियों के नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को भी सुबह आठ से दस बजे कार्य बहिष्कार किया। सीएमएस के बाहर प्रदर्शन किया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
परिषद के मंत्री हेमंत सिंह, अवधेश सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महिला अस्पताल एवं पुरुष अस्पताल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का सदैव यही प्रयास रहा कि सरकार का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित कर निराकरण कराया जाए। हमारी मंशा कभी भी ऐसी कोई विषम परिस्थिति उत्पन्न करने की नहीं है। जिससे कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़े, लेकिन सरकार की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता इस प्रकार के आंदोलन करने के लिए विवश कर देता है।इस मौके पर छोटेलाल, आरबी यादव, प्रियंका सिंह, रणधीर सिंह, रितेश श्रीवास्तव, मलय पांडेय, विवेक सिंह, योगेंद्र पांडेय, प्रदीप पाठक, अंजनी राय, संतोष, अजय रावत, महेशचन्द पांडेय, शिव, देवनाथ वर्मा, जेबी सिंह, शैलेंद्र पांडेय, रीतेश श्रीवास्तव, संजय सोनी, विमल गुप्ता आदि शामिल रहे। आंदोलन के चलते पैथालाजी के ताले नहीं खुले। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।