जननायक चंद्रशेखर विवि परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान शोभायात्रा का रिहर्सल करते शिक?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सोमवार को होने वाले चतुर्थ दीक्षांत समारोह के लिए रविवार को रिहर्सल की गई। कुलपति ने विभिन्न कोर्स के स्टूडेंट्स को प्रतीकात्मक डिग्री वितरित की। वहीं, कई अन्य कोर्स के टॉप-टेन को पूर्वाभ्यास में उपाधि वितरित की गई। इसके पहले समारोह स्थल का भूमि पूजन हुआ। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने दीक्षांत मंडप में विधि-विधान से पूजन-हवन किया। पंडित अरुणेंद्र कुमार मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास दोपहर में शिष्ट यात्रा से हुआ। रजिस्ट्रार एसएल पाल के नेतृत्व में शिष्ट यात्रा दीक्षांत प्रागंण में प्रवेश की। इसमें विश्वविद्यालय सभा, विद्या परिषद कार्य परिषद के सदस्य के अलावा विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष व सबसे आगे वीसी चल रही थीं। कुलपति व कुलसचिव मंचासीन हुए और पीछे कुर्सी पर डीन भी बैठे। इस दौरान स्नातक एवं स्नातकोत्तर के स्टूडेंट्स को प्रतीकात्मक डिग्री देने की घोषणा की गई। अंत में वापसी में शिष्ट यात्रा का नेतृत्व वीसी ने किया। समारोह की अध्यक्षता उप्र की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसरो के मानद वैज्ञानिक प्रो वाईएस राजन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उप्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि होंगे।
जननायक चंद्रशेखर विवि परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर अपर- फोटो : BALLIA