फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धान खरीद पर नजर रखेगा कंट्रोल रूम, 1.15 एमटी खरीद का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धान खरीद के दौरान अक्सर किसान क्रय केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हैं। कई बार क्रय केंद्र प्रभारी पर सुविधा शुल्क लेने की बात भी किसान कहते हैं। अब इस पर विराम लगाने के लिए शासन के निर्देश पर इस बार धान खरीद नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा है और दो कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

धान खरीद नियंत्रण कक्ष एक नवंबर से शुरु होने वाली धान खरीद के साथ ही प्रभावी हो जाएगा। धान खरीद के लिए इस बार जिले को 1.15 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं।
जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू की जाएगी। किसानों को उनके गांव के आसपास ही क्रय केंद्र की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विपणन विभाग की ओर से इस बार क्रय केंद्रों की बढ़ोतरी की गई है। बीते वर्ष जहां जिले में 72 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान खरीद की गई थी, तो वहीं इस बार 80 क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों का धान खरीदा जाएगा। यही नहीं, इस बार शासन की ओर से भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 143 रुपए का तोहफा दिया गया है। इस बार सामान्य धान 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान 2203 रुपए में खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


एक नवंबर से शुरू हो जाएगा नियंत्रण कक्ष
धान खरीद नियंत्रण कक्ष पर दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही विपणन विभाग की ओर से शिकायत व सुझाव के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। किसान एक नवंबर से धान खरीद के साथ ही इस मोबाइल नंबर या फिर जिला विपणन कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में आकर शिकायत व सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।

धान खरीद के लिए 80 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 1.15 एमटी खरीद का लक्ष्य है। किसानों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। किसान किसी भी असुविधा के लिए मुझसे शिकायत कर सकते हैं। - अविनाश चंद्र सागरवाल, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें