फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ठेकेदारों ने स्थानांतरित कार्यकारी अधिकारी का सामान जाने से रोका

विज्ञापन
नगरपालिका के पूर्व अ​धिशासी अ​धिकारी के स्थानांतरण के बाद सामान ले जाने से रोकते नपा के ठेकेदार
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के ईओ का स्थानांतरण हो गया है। उनका सामान यहां से ले जाया जाने लगा तो ठेकेदारों व कुछ कर्मचारियों ने बुधवार की देर शाम सामान को जाने से रोक दिया। पुलिस मौके पहुंची तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी सुभाष कुमार का स्थानांतरण 2 जून को हो गया था। उसके बाद से उनके घर का सामान जगदीशपुर पानी टंकी स्थित आवास पर पड़ा हुआ था। उसे ले जाने के लिए सुभाष कुमार के कुछ लोग आए हुए थे। इसकी जानकारी मिलते ही कई ठेकेदार व नगर पालिका के कुछ कर्मचारी बकाया धनराशि मांगने के लिए पहुंच गए। आवास के बाहर गेट पर धरना पर बैठ गए और ठेकेदार अपना भुगतान करने के बाद ही सामान ले जाने की बात कहने लगे।
इसको लेकर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। इस दौरान कुछ कर्मचारी भी अपना बकाया धनराशि मांगने लगे। ठेकेदारों का कहना था कि कार्यकारी अधिकारी के कहने पर ही हम सभी ने काम कराया था। आज तक उसका भुगतान नहीं हुआ। फाइल भी अपने पास ही रख लिए हैं। ऐसे हम लोगों का लाखों का भुगतान फंसा हुआ है। नगर दंडाधिकारी आसाराम वर्मा वह पुलिस ठेकेदारों से वार्ता कर देर रात तक मामले को सुलझाने में जुटी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें