फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शटडाउन के बावजूद ट्रांसफाॅर्मर में उतरा करंट, संविदाकर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित छपिया गांव निवासी संविदा बिजलीकर्मी नंदलाल साहनी (35) शनिवार को करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब वह बिजली शटडाउन लेने के बाद ककरासो गांव में ट्रांसफाॅर्मर पर फ्यूज बांध रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत जेई रामविलास खरवार अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। मामले की जांच की बात कही।
विज्ञापन


नंदलाल साहनी शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ ककरासो गांव में आपूर्ति से संबंधित कार्य करने पहुंचे थे। उन्होंने बिजली शटडाउन लेने के बाद ट्रांसफाॅर्मर पर फ्यूज बांधने का काम शुरू किया। इसी दौरान अचानक ट्रांसफाॅर्मर में विद्युत धारा प्रवाहित हो गई। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए और नीचे गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि ककरासो क्षेत्र के बिजली फीडर को छोड़कर अन्य फीडरों में विद्युत आपूर्ति चालू थी। इसी दौरान रेल फीडर का तार ककरासो क्षेत्र की विद्युत लाइन से जुड़ गया, जिससे शटडाउन होने के बावजूद ट्रांसफाॅर्मर में करंट उतर आया। सहयोगियों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल बिजलीकर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ ले गए, लेकिन वहां से भी रेफर किए जाने पर वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें