फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाप्त हो ठेकेदारी प्रथा

Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
धरना देते ठेका सफाईकर्मी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बलिया में ठेकेदार द्वारा रखे गए दैनिक सफाईकर्मी, संविदा रेग्युलर सफाईकर्मी, जलकर, ड्राइवर एवं अन्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए उप्र सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश रोशन ने कहा कि सफाई नायकों, सफाई निरीक्षकों एवं वर्तमान नपा अयक्ष द्वारा समस्या का निदान करने के बजाय हड़तालकर्मियों के बीच अफवाह फैलाया जा रहा है कि तुम लोगों को हमेशा के लिए हटा दिया गया है। महामंत्री जयनाथ यादव ने कहा कि दैनिक कर्मचारियों से मानक से अधिक कार्य कराया जाता है। विरोध करने पर कार्य से निकालने की धमकी दी जाती है। कहा कि ठेकेदार द्वारा दैनिक पर रखे गए सफाईकर्मी, जलकर, चालकों का उत्पीड़न किया जाता है। चेताया कि जब तक भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जाती तथा मांग पूरी नहीं की जाती। तब तक यह हड़ताल अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर अर्जुन रावत, आर्यन रावत, विशाल रावत, इंद्रजीत रावत, सुनिल रावत, प्रदीप रावत, राजू रावत समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें