फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र एड्स कंट्रोल इंपलाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने एआरटी सेंटर के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।सात सूत्री मांग पत्र अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को सौंपते हुए बकाए देयकों के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के आह्वान पर संविदा कर्मियों ने बुधवार को सात सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि यह विरोध प्रदर्शन छह से 15 जुलाई तक लगातार होगा। कहा कि सभी कर्मचारी राज्य एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) से जुड़े हैं। हर प्रदेश में राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी बनाई गई है।

संविदाकर्मियों का अप्रैल 2015 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। पिछले दो वर्ष से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई है। संविदाकर्मियों का टीए, डीए और देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। राज्य सरकार के अधीन समान पदों पर कार्यरत नियमित कर्मचारियों के सम तुल्य कार्य करने वाले लोगों को समान वेतन प्रदान करें।
विज्ञापन


वेतन अगले माह के प्रथम सप्ताह में दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कर्मियों के समस्त बकाया धन का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। पिछले दो वर्ष पूर्व वेतन में की गई बढ़ोत्तरी का एरियर जल्द से जल्द कराया जाए। इस मौके पर बसंत सिंह, उपेंद्र सिंह, रितेश उपाध्याय, मनीष राय, पीयूष कांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें