फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है पराली जलाने का सिलसिला, राजस्वकर्मी साधे हैं मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा क्षेत्र में पराली खुलेआम जलाई जा रही है और राजस्व महकमा भी इससे बेपरवाह है। वहीं तहसीलदार रसड़ा राम नारायण वर्मा का कहना है इस संबंध में लेखपालों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित गौ आश्रय स्थल की जांच करने डीएम श्रीहरि प्रताप शाही आए थे तो मीडिया ने जलाए जा रहे पराली को दिखा कर ध्यान आकृष्ट किया था। बावजूद क्षेत्र में पराली जाने का सिलसिला जारी है। पर्यावरण से होने वाले नुकसान से अनभिज्ञ लोग जोर शोर से पराली जला रहे हैं और प्रशासन जान बूझकर अनजान बना हुआ है। क्षेत्र के देवड़िया गांव के लोगों ने एसडीएम रसड़ा से पराली जलाने की शिकायत की थी। मौके पर एसडीएम आए और कार्रवाई का निर्देश भी दिया लेकिन इसके बावजूद शाम होते ही गांव धुंए में ढक जा रहा है। राजस्वकर्मी गांवो में रहने का दावा करते हैं लेकिन जानते हुए भी किनारा कस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें