फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के एक गांव में प्रेम में युवक ने मंगलवार की सुबह जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 27 वर्षीय युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। प्रेमिका द्वारा दो हफ्ते पहले शादी से इंकार कर दिए जाने पर वह नौकरी छोड़ कर वापस अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। काफी प्रयास के बावजूद प्रेमिका और परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। निराश होकर प्रेमी अपने घर आ गया। इसके बाद कई बार युवक ने कभी अपना हाथ काटा तो कभी हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्महत्या में असफल होने पर जहर खा लिया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक वह अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें