फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रभावित

विज्ञापन
निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर खड़े बालू लदे ट्रक।संवाद
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर के आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में शनिवार को बालू लदे वाहनों के आवागमन के कारण अवरोध उत्पन्न हो गया, जिससे निर्माण कार्य बाधित होकर अस्थायी रूप से ठप हो गया। कार्यदायी संस्था बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस स्थिति को लेकर बलिया एवं गाजीपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन दुबे ने बताया कि पैकेज-4 के अंतर्गत फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन स्थानीय लोगों की ओर से लाल बालू लदे भारी वाहनों को निर्माणाधीन मार्ग से निकाले जाने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि साइट पर तैनात मशीनरी और कर्मचारियों के लिए भी कठिन स्थिति बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चैनल संख्या-10 के समीप एप्रोच निर्माण कार्य के दौरान ट्रकों के फंस जाने पर स्थानीय लोगों की ओर से मशीनों के साथ दबाव बनाया जा रहा है तथा कई बार ऑपरेटरों के साथ अभद्रता और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है। लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं के चलते शनिवार को साइट स्टाफ ने कार्य बंद कर दिया। कंपनी ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बालू लदे वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सके।

उल्लेखनीय है कि यह 17.2 किलोमीटर लंबा फोरलेन प्रोजेक्ट 263 करोड़ रुपये की लागत से 18 सितंबर 2023 से निर्माणाधीन है, जिसमें 22 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण भी शामिल है। महाकुंभ और भरौली गोलम्बर पर लगने वाले जाम तथा बाढ़ जैसी परिस्थितियों के कारण पहले भी कार्य प्रभावित हो चुका है। स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों की निगाहें इस महत्वपूर्ण परियोजना पर टिकी हुई हैं, जो पूरी होने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधा संपर्क स्थापित करेगी और क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत देगी। नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि भरौली गोलम्बर से ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे पर जाने वाले ट्रकों का भरौली गोलम्बर पर ही रास्ता बंद कर दिया गया है। गाजीपुर जिले से जो ट्रक जा रहे हैं, उसे मैं नहीं रोक सकता। कंपनी खुद ही रास्ता क्यों नहीं बंद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें