फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंडरपास और पुलों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अब आकार लेने लगा है। एक ओर जहां सड़क ऊंची करने के लिए मिट्टी भराई हो रही है। वहीं, अब जगह-जगह अंडरपास का निर्माण भी शुरू है। छोटे-बड़े कुल 22 पुलिया और पुल का निर्माण होना है। इसमें टोंस व सरयू नदी पर पुल का निर्माण भी शामिल है। इस परियोजना को 2025 तक पूरा करने की समय सीमा तय है।
विज्ञापन

गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक बनने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य कुल तीन अलग-अलग एजेंसियां चार हिस्से में कार्य करेंगी। 117.12 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जिले से होकर गुजरेगा। जिले में करीब 65 किमी की लंबाई में एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है।
यह चितबड़ागांव से फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट के बाद बिहार में प्रवेश कर जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह में इंटरचेज होगा जिसके जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी जुड़ेगा। इसके अलावा बिहार के बक्सर स्थित फोरलेन को भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर नया पुल बनाकर फोरलेन लिंक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अब ग्रीनफील्ड धीरे-धीरे आकार लेने लगा है। एक ओर सड़क उंचा करने के लिए मिट्टी भरने का काम जोरों पर है वहीं अंडरपास व पुलों के निर्माण का कार्य भी शुरु है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर 15 माह पहले गाजीपुर व बलिया के सीमावर्ती इलाका चितबड़ागांव में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें