फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाए

विज्ञापन
फेफना रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को संबो​धित ज्ञापन सौंपने से पूर्व नारा लगा - फोटो : मदनपुर ब्लाक में मुख्यमंत्री आवास के प्रमाणपत्र बांटते पूर्व विधायक हरिओम यादव एवं ब्लाक के अधिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फेफना। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना की ओर से शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा गया। साथ ही उत्सर्ग और गोंदिया एक्सप्रेस का फेफना में ठहराव सुनिश्चित होने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। मांग की कि प्लेटफाॅर्म नंबर एक के बाहर टिकट खिड़की और यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करते हुए आरक्षित टिकट की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

इसके पूर्व लोगों ने नारेबाजी करते हुए फेफना बाजार का भ्रमण किया। समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि फेफना रेलवे स्टेशन पर एक अगस्त 2024 से शुरू रेल आंदोलन 41 दिनों बाद 10 सितंबर 2024 को समझौते के बाद समाप्त हुआ। समझौता के तहत उत्सर्ग और गोंदिया एक्सप्रेस का फेफना में ठहराव हुआ है। अभी कई मांगों को पूरा किया जाना शेष है। मांग की कि मुख्य सड़क से स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए। स्टेशन से बाजार जाने वाले दो रास्तों को खोला जाए। फेफना-गड़वार रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण किया जाए। कोरोना से पहले रुकने वाली सारनाथ एक्सप्रेस के साथ ही कामायनी और सद्भावना एक्सप्रेस का ठहराव हो। प्रभुनाथ पहलवान, राजेश गुप्त, सतीश उपाध्याय, योगेश योगी, हरेन्द्र यादव, आनंद गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें