फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार की टक्कर में कांस्टेबल की मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा ग्राम के सामने दो कार टक्कर हो गई। हादसे में कार का एयरबैग खुल जाने के चलते बड़ा हादसा टल गया। कार में देवरिया में तैनात एक कांस्टेबल का परिवार बच गया। वहीं, कार सवार 60 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के मीरपुर थाना क्षेत्र निवासी कांस्टेबल शैलेश कुमार देवरिया जनपद के बरहज में तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ गाजीपुर से देवरिया जा रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार की सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें कांस्टेबल की मां दुर्गावती, पत्नी और दो बेटियां सवार थीं। टक्कर से वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल दुर्गावती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें