फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की चपेट में आने से कांस्टेबल जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव (बलिया)। बलिया-वाराणसी मुख्य मार्ग पर चितबड़ागांव पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम ओवरटेक करते समय मैजिक ने बाइक सवार कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर कुछ लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल भेजवाया और पुलिस को सूचना दी। फेफना थाने में तैनात कांस्टेबल आनंद यादव (35) शुक्रवार की शाम किसी काम से अपनी बाइक से चितबड़ागांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह चितबड़ागांव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि पीछे से ओवरटेक करती हुई मैजिक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और चालक सहित मैजिक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें