हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचने पर सच्चाई पता चली तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। बरातियों में भगदड़ मच गई। शनिवार की सुबह से ही थाने मे दोनों पक्षों में पंचायत होती रही।
शाम तक प्रयास किया गया कि लड़का थाने पर आकर बात करे और विवाह संपन्न हो सके। लड़के के पिता देखते रह गए लड़का नहीं आया। इसके लिए लड़के और लड़की पक्ष से 10-15 ग्रामीण सुलह समझौता की कोशिश में लगे रहे। शनिवार देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला।