फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने निकाली महिला शक्ति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कांग्रेस के कैंप कार्यालय शिवानन्द सदन से सोमवार को पीयूष मिश्र के नेतृत्व में महिला शक्ति यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। वहीं, आंखों के जांच के लिए लगाए गए नि:शुल्क शिविर में 155 रोगियों की जांच की गई। जबकि छह लोगों को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

महिला शक्ति यात्रा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के घोष के साथ रवाना हुई। पियूष मिश्र ने बताया कि मिशन 2022 विधानसभा चुनाव में महिला और बेटियों पर पार्टी ज्यादा ध्यान दे रही है। इन्हे उनका हक मिलना चाहिए। इस दौरान सीबी मिश्र, डॉ. विश्वककर्मा शर्मा, पारसनाथ वर्मा, प्रभात सिंह, विश्राम दुबे, जय प्रकाश तिवारी, हरेराम मिश्र, धर्मनाथ प्रसाद, संतोष उपाध्यय, सुनील सिंह, उदयशंकर राय, गीता देवी, मीना देवी, शील कुमारी, मुंडेश्वरी देवी, गिरिजा देवी उपस्थित रहे। संवाद
कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा
रसड़ा। कृषि मंडी स्थित पार्टी कार्यालय से कांग्रेसजनों ने तीन किमी की पदयात्रा निकाली। पदयात्रा नगर भ्रमण कर प्यारेलाल चौराहे पर जाकर समाप्त हो गई।
इस दौरान टिकट में महिलाओं की 40% हिस्सेदारी, इंटरपास छात्राओं को स्मार्टफोन, स्नातक पास छात्राओं को स्कूटी, एक साल में तीन मुफ्त सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बसयात्रा, संविदा कर्मियों को नियमित करने संबंधी कई घोषणा को लोगों के बीच साझा किया। इस दौरान विशाल चौरसिया, प्रदीप तिवारी, परशुराम, सूर्यकांत यादव, रामाशंकर यादव, तारकेश्वर पांडे, आशुतोष पांडे, मालती देवी, मुनिया, पूनम राजभर, रामावती देवी, रीता राजभर, सुनीता कुमारी, सविता कुमारी, शैलेंद्र यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें