फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेसजनों ने की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर वृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने बांसडीह कस्बा में पदयात्रा की। अंबेडकर तिराहे से बड़ी बाज़ार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

शुरुआत डॉ.अंबेडकर प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने माल्यार्पण कर किया। समापन बड़ी बाज़ार स्थित गांधी प्रतिमा पर बांसडीह के पूर्व प्रत्याशी तथा प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक के माल्यार्पण से हुआ। नेतृत्व कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक ने किया। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, जिला प्रभारी कैलाश चौहान, शाहनवाज, असलम, दिग्विजय सिंह, सच्चितानंद तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, बृजेश सिंह गाट, सोनम बिन्द, परशुराम, संतोष गोयल, रामेश्वर तिवारी, संतोष चौबे, धनजी पाण्डेय, ओमकार नाथ तिवारी, बिजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, अभिषेक पाठक, अतिउल्लाह खान, हरिकेंद्र सिंह, राहुल चौबे, विवेक ओझा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें