फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला जलाया

Mon, 24 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिकंदरपुर तहसील के सामने सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। साथ ही प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश चौधरी ने कहा कि 17 अगस्त को शांतिपूर्वक कर रहे धरना के दौरान पुलिस ने सपाजनों के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई, इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में घमंडी सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जवाहर चौहान, दुबरी चौधरी, जयराम पांडेय, राजू, विनोद तिवारी, शिवकुमार तिवारी, अनिल पांडेय, प्रेमप्रकाश राय, मुमताज खां, मदन यादव, प्रमोद तिवारी, अमर नाथ राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें