फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस तो डूबेगी ही सपा को भी साथ ले डूबेगी ःशाहनवाज

Wed, 01 Mar 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। सिकंदरपुर में सपा द्वारा आयोजित रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसका जवाब जनता उत्तर प्रदेश के चुनाव में दे देगी। यह बातें बुधवार को भाजपा नेता रवि राय के आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहीं।  
विज्ञापन



बताया कि  प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, संजय यादव भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं। पीएम व सीएम जब तक एक पार्टी का नहीं होगा तभी प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। कांग्रेस पूरी तरह से हार चुकी टीम की तरह काम कर रही है। विरोधी जितना प्रधानमंत्री को गालियां देंगे जनता उन्हें उतना ही करारा जवाब देगी।  उत्तर प्रदेश तरक्की करेगा तो देश तरक्की करेगा विकास व सुशासन के नाम पर हम लोग वोट मांग रहे हैं विकसित देश विकास करेगा। उत्तर प्रदेश इस पर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि कांग्रेस तो डूबेगी ही सपा को भी साथ ले डूबेगी। जीतेगा   वही जो सबका होगा।


लालू यादव द्वारा भाजपा प्रत्याशी संजय     यादव को बाहरी बताए जाने के सवाल पर कहां कि संजय यादव बांग्लादेश से नहीं आए हैं, हम केवल बंगलादेशी को ही बाहरी मानते हैं हमने तो बहुत से लोगों को गले भी लगा लिया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, अनिल बर्नवाल,  प्रमोद गुप्ता, ओंकार चंद सोनी, मिठाई लाल राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें