केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रत्येक ब्लाकों में धरना-प्रदर्शन किया। संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान केंद्र सरकार की जन विरोध नीतियों का विरोध जताया गया। बेल्थरारोड में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित एलआईसी कार्यालय पर गीता गोयल के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अदाणी के पक्ष में क्रोनि कैपिलिज्म व जनविरोधी कार्यों के खिलाफ धरना दिया। पार्टी के रायपुर पूर्ण अधिवेशन में पारित निर्णय के अनुसार एलआईसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अतुल प्रकाश सिंह यादव, संतोष गोयल, निर्विकार शरण, लालू राम मिर्घा, अखिलेश कन्नौजिया, राधेश्याम आदि मौजूद थे।
बांसडीह : कस्बे कांग्रेसी नेताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि आर्थिक संकट के समय भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडाणी समूह को बेच रही है। एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों का निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी, मुखिया पांडेय, विद्या शकंर पांडेय, अरुण राजभर, संजीत गुप्ता, राजू राय, मिथलेश यादव मौजूद थे। गड़वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर अदाणी समूह और केन्द्र सरकार के खिलाफ जैनेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र नाथ पाण्डेय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। अभिषेक पाण्डेय, हीरा राम, राकेश चौहान, सुरेन्द्र राजभर, ओम प्रकाश थे। सिकंदरपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अखिलेश कुमार यादव को सौंपा। धीरेंद्र आनंद मिश्रा, सुमंत मिश्रा, अभिषेक पाठक, ज्ञानदीप मिश्रा,नन्हे, मनीष पाठक मौजूद थे।
रेवती : एआईसीसी के सदस्य पुनीत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी रेवती मोहम्मद शकील अहमद को सौंपा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पद्म देव पाठक, अतिउल्लाह खान, उमाशंकर उपाध्याय, शमशेर सिंह, जाकिर हुसेन, अक्षय कुमार, पाण्डेय, अंगद यादव, कमलेश कुमार वर्मा मौजूद थे।