फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया लॉलीपॉप दिवस

Thu, 26 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
भाजपा के दो वर्ष पूरे होने पर लालीपाप बांटकर लालीपाप दिवस मनाते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर गुरुवार को लॉलीपॉप दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रोडवेज, कचहरी और टीडी कालेज पर लॉलीपॉप बांटकर केंद्र सरकार का पुरजोर विरोध किया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुन्ना उपाध्याय ने भाजपा की मजम्मत करते हुए कहा कि मोदी जी ने जनता को चुनाव में 15 लाख,  अच्छे दिन और रोजगार जैसे तमाम झूठे वादे करके सरकार बनाने का काम किया। आज  जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वहीं ब्लाक अध्यक्ष पवन तिवारी  ने कहा कि मोदी जी की असफलता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि दो साल  पूरा होने पर भी मोदी सरकार चिल्ला-चिल्लाकर विकास होने का दावा कर रही है।

लेकिन अब देश की जनता सारा ड्रामा समझ चुकी है। इस मौके पर शिव प्रताप ओझा,  रामेश्वर तिवारी, धनजी पांडेय, मिहिर सिंह, विपिन राजभर, दीनबंधु यादव, अनुज अग्रहरी, राजेश दूबे, बृजेश यादव, रामेश्वर कनौजिया, दीपक श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें