फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का किया घेराव

विज्ञापन
डाकबंगला परिसर में मंत्री संजय निषाद के आगमन की सूचना पर पहुंचकर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार को पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को कांग्रेस नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कांग्रेस के युवा नेता मंत्री संजय निषाद वापस जाओ के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा व पुलिस के बीच गरमागरम बहस भी हुई। पुलिस ने करीब 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद भी छोड़ दिया गया। जिले के बारे में मंत्री द्वारा दिए गए निंदनीय बयान को लेकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त था।
मंत्री के आगमन की सूचना पाकर काफी संख्या में कार्यकर्ता निरीक्षण भवन में पहुंच गए। कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय मिंटू, रूपेश चौबे, अभिजीत तिवारी सत्यम, सागर सिंह राहुल, अनुराग पटेल, हार्दिक पांडेय, किशन पांडेय, राहुल पांडेय ने संजय निषाद वापस जाओ संजय निषाद माफी मांगो व संजय निषाद मुर्दाबाद के नारे के साथ निरीक्षण भवन में उनका घेराव किया।
विज्ञापन

जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि बलिया का इतिहास स्वर्णिम है। हर कोई अपने आप को गौरव महसूस करता है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बयान से यह सिद्ध होता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोतवाली से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें