फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती/सिकंदरपुर। स्थानीय पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। सैकड़ों लोगों से मूल्यवृद्धि के विरुद्ध हस्ताक्षर कराकर जनसमर्थन प्राप्त किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिनोंदिन की जा रही डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी धरनारत है। आमजन से हस्ताक्षर लेकर उसे केंद्र सरकार और राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा। रेवती के ब्लाक अध्यक्ष अतिउल्लाह खान ने चेताया कि अगर केंद्र सरकार मूल्यवृद्धि को जल्द कम नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। ददन पांडेय, दीपक तिवारी, मदन यादव, वीरेंद्र कुंवर, उमाशंकर उपाध्याय, सौरभ पांडेय, संगेश मिश्रा, अंकित पांडेय, भरत पांडेय, असरफ अली रहे। सिकंदरपुर में भी नगर अध्यक्ष नियाज अहमद के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डॉ. मदन यादव, देवेंद्र पांडेय, अजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें