कलेक्ट्रेट में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शहनवाज को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के वि?
- फोटो : BALLIA
बलिया। उप्र कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शहनवाज को लखनऊ पुलिस द्वारा बिना कारण बताये गिरफ्तार किये जाने के विरोध मेंवृहस्पतिवार कोकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के गलत नीतियों की जमकर आलोचना किया। कहा कि देश में मुस्लिम के नाम पर हमारे ही बीच रहने वाले लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। इस दौरान सौंपे गये ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर संवैधानिक व मौलिक अधिकारों की रक्षा में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन को बिना शर्त रिहा किया जाये। साथ ही मुकदमा वापस लिया जाए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अबुल फैज, अवैस असगर हाशमी, अखिलेश कन्नौलिया, आसिफ सिद्दीकी, सलमान खान, फुलबदन तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, सुनील कुमार सिंह, शाहिद अली खां आदि रहे।