फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते वक्त युवक पोखरे में डूबा

विज्ञापन
गड़वार के खरहाटार में तालाब में डूबे युवक को खोजते लोग व भीड़। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव में सड़क किनारे स्थित पोखरे में त्रिकालपुर गांव निवासी संजीव सिंह ऊर्फ नेपाली(35) पुत्र मैनेजर सिंह नहाते वक्त डूब गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद्र तिवारी व सुखपुरा थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। समाचार लिखे जाने तक शव को तालाब से बाहर नहीं निकला जा सका। बताया जा रहा है कि संजीव सिंह अपने तीन मित्रों के साथ गुरुवार की शाम अपने गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित खरहाटार गांव के पोखरे में स्नान करने के लिए गए हुए थे। जहां स्नान करने के दौरान संजीव सिंह डूबने लगा। जिसे उसके तीनों मित्रों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पोखरा गहरा होने की वजह से बचा नहीं पाए। इसके बाद तीनों मित्र पोखरा से बाहर निकलकर आसपास के लोगों और युवक के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य एवं आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें