जिला पासवान समाज के तत्वावधान में जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एकदूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।
वक्ताओं ने समाज की बेहतरी के लिए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। बैठक को संबोधित करते हुए बेल्थरा रोड के विधायक गोरख पासवान ने कहा कि अब तक समाज के लोगों को छलने का कार्य किया जाता रहा है।
समाजवादी सरकार ने समाज के लोगों को जो सम्मान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर विधायक पासवान ने समाज के लोगों से अबीर-गुलाल खेलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर मंटू, दिनेश कुमार, अवध नारायण, रामनिवास, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।