फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीएम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत होने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कोढऊपुर में 13 जुलाई को खेत में धान की रोपाई के लिए सिंचाई कर रहा दीपक गुप्ता (22) बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया था। परिवार वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की मां विद्यावती देवी ने मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी और सीएमओ से न्याय की गुहार लगाई है। स्वास्थ्य विभाग पर फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। 13 जुलाई को तेज वर्षा के साथ बिजली कड़क रही थी। इसी बीच अपने खेत में सिंचाई कर रहे 22 वर्षीय दीपक गुप्ता बिजली की चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार, वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और सहित आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अभी पीएम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। इसे लेकर दीपक के परिजनों ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की मां विद्यावती देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि मेरा पुत्र की मौत बिजली गिरने से हुई थी। डॉक्टरों ने गलत रिपोर्ट दे दी है। इससे गरीब परिवार को किसी भी तरह का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है। उपजिलाधिकारी रसड़ा सदानंद सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जांच के लिए लखनऊ लेबोरेटरी में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही योजनाओं का लाभ मृतक परिवार को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें