फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आईजी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में आगामी त्योहार को शांति से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को आईजी अखिलेश कुमार ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पीस कमेटी की मीटिंग लोगों से सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों संग बैठक कर दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ परिक्षेत्र के आईजी अखिलेश कुमार मुहर्रम व श्रावणी माह को लेकर सिकंदरपुर कस्बा में पैदल गश्त किया। आमजन को सुरक्षा का एहसास करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उसके बाद थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया। बेहतर ढंग से शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील की। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि यहां के नागरिकों के साथ-साथ वालंटियर के सदस्यों द्वारा हर त्योहार में पुलिस टीम का हमेशा सहयोग मिलता है और त्योहार को आमजन के सहयोग से बिना किसी विवाद के त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें