फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: करंट लगने से कंडक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करंट की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरिपुर गांव निवासी परमेश्वर प्रजापति (40) पुत्र शिव बच्चन प्रजापति लखनऊ में रोडवेज में संविदा पर कडेक्टर पद पर कार्यरत था। लखनऊ जाने से पहले स्नान करने के लिए टुल्लू पंप स्टार्ट कर रहा था। इसी दौरान करंट की जद में आ गया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम में मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक परमेश्वर के दो पुत्र गोलू 12,आदित्य 6, व पुत्री प्रियंका 18 है। मृतक की पत्नी सरोज देवी का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें