फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बयान की निंदा, की नारेबाजी

Sat, 20 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताआें ने शनिवार को माल गोदाम चौराहा पर सूबे के नगर व शहरी विकास मंत्री आजम खां का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान आरएसस के खिलाफ आजम खां द्वारा दिए गए बयान की निंदा की गई। मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अपनी कार्यालय पर बैठक कर आजम सहित प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाले।

 राष्ट्रीय कार्य  समिति के सदस्य राकेश गुप्ता सोनू ने कहा कि आजम का बयान राष्ट्रीय स्वयं  सेवक संघ तालिबान की तरह है, यह भारतीय संस्कृति का अपमान है।

 कहा कि संवैधानिक पद पर होते हुए आजम खां को इस तरह के बेतुके बयान नहीं देने चाहिए। कहा कि सूबे में सपा सरकार की साख दिन प्रति घटती जा रही है।

 सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक राष्ट्रवादी व सामाजिक संगठन है। इसे तालिबान से तुलना कर वह अपनी हताश का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संघ कभी भी देश के अहित के लिए काम नहीं किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश पांडेय, अजीत गुप्ता, अनिल, गोरख नाथ, अमित, विनोद, पवन, आलोक सिंह, प्रिंस, शमशेर, चिंकू, किशन सोनी, अनूप गुप्ता, विनोद यादव, अनुज मिश्रा, जैकी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें