फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में धांधली की शिकायत

Thu, 20 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के जिलाध्यक्ष संतोष राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने  भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा धांधली और अनियमितता की शिकायत की।
विज्ञापन


कहा कि यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बसपा कार्यकर्ताओं ने सूची में तत्काल सुधार कराने की मांग की। बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का कार्य चल रहा है। खेद का विषय है कि आज अंतिम सूची प्रकाशित होनी है, लेकिन गलती को सुधारा नहीं गया है।

ऐसे में हजारों मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। ऐसी कोई ग्राम पंचायत नहीं है जहां मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी न की गई हो। इस मौके पर बसपा नेता महफू ज आलम, संजय उपाध्याय, संजय राम, नंदलाल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें