फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक कवि सम्मेलन में ‘कमीशन’ का मामला पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेला में कवि सम्मेलन के नाम पर नगर पालिका की ओर से कमीशनखोरी की शिकायत विजयानंद पांडेय ने मंगलवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी से की। राज्य मंत्री ने कहा कि ददरी मेला के इतिहास में पहली बार इस तरह का घटना सामने आई है। कवि हर्ष के पिता विजयानंद पांडेय मिले थे । जांच चल रही है। मामला सही मिला तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

समाजसेविका पूनम पांडेय ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की थी कि उनके बेटे को कवि सम्मेलन का संयोजक बनाने के नाम पर कमीशन की बात की गई। जब उसने इंकार कर दिया तो संयोजक किसी और को बनाया जा रहा है। डीएम ने मामले की जांच का निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है। पूनम पांडेय ने कहा कि बेटे व कवि हर्ष पांडेय के साथ सरासर नाइंसाफी हुई है। 45 दिनों से जिस तरह उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है, उससे मैं क्षुब्ध हूं। यदि 20 नवंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो 21 नवंबर से धरने पर बैठूंगी। साहित्यकार डॉ. अमलदार नीहार ने कहा कि इस तरह का घटनाक्रम ऐतिहासिक भारतेंदु मंच पर आयोजित कवि सम्मेलन के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। जिला प्रशासन को चाहिए कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे ने कहा कि जिलाधिकारी के यहां से इस संबंध में कोई पत्र नहीं आया है। यदि आदेश आता है तो जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
सारे आरोप बेबुनियाद हैं। कवि सम्मेलन के सिलसिले में हर्ष पांडेय से बात हुई थी लेकिन मामला बीते 31 अक्तूबर को जिलाधिकारी के पास जाने के बाद वहीं पड़ा है। जिलाधिकारी का जो निर्णय होगा, वही सर्वमान्य होगा। पूनम पांडेय बेटे को चर्चा में लाने के लिए ऐसा कर रही हैं।-अजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष
कोट
नगर पालिका में कवि सम्मेलन के लिए कमेटी बनी है। उस कमेटी के निर्णय के अनुसार ही निर्णय लिया जाता है। इसमें अध्यक्ष या ईओ की कोई भूमिका नहीं होती है। सभी आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।-दिनेश विश्वकर्मा, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें