फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश में कंपनी राज लाना चाहते हैं मोदी’

Tue, 30 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया पीपुल्स फोरम की ओर से मंगलवार को सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा की मोदी देश में कंपनी राज लाना चाहते हैं। कहा कि जिले में जमींदारी उन्मूलन कानून को सख्ती से लागू किया जाए।
विज्ञापन


माले के जिला सचिव लाल साहब ने कहा कि जिले में जमींदारी उन्मूलन कानून को लागू करना जरूरी है। गरीब जिस जमीन पर बसा है, उस पर उसका नाम दर्ज किया जाए। साथ ही प्रदेश को अराजकता से मुक्त करने के लिए कानून का राज स्थापित किया जाए। खेत और ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम चौधरी ने कहा कि देश में अच्छे दिन आएंगे का नारा देकर झूठे वादे पर देश की सत्ता में आई मोदी सरकार जनता का नहीं कंपनी का राज लाना चाहती है।

विदेशी कंपनियों को लूट का खुला न्योता दिया जा रहा है। मजदूरों के अधिकारों में दिनों-दिन कटौती की जा रही है। ऐसी सरकार से देश के लोकतंत्र को खतरा बढ़ गया है। इसलिए जनता को संघर्ष करने की जरूरत है। डा. एम इलियास ने कहा कि मोदी सरकार हिंदू और मुस्लिमों के बीच खाई पैदा करने का कार्य कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संयोजक अरविंद गोंडवाना, बसंत कुमार सिंह, लक्ष्मण यादव, भागवत बिंद, दिनेश राजभर, श्रीविलास शाह, राधेश्याम चौहान, जयराम, सोमरिया, जमाल अंसारी, अखिलेश सिंह, नियाज अहमद आदि रहे। सभा के अंत में जिलाधिकारी के नाम संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें