फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारम्भ, निकाली जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को जिला चिकित्सालय के प्रांगण में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की जागरूकता के लिए सीएमओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ‘हर रविवार मच्छर पर वार’, ‘एक से लेकर 31 जुलाई संचारी रोगों से लड़ें लड़ाई’, ‘हम सबने यह ठाना हैं संचारी रोगों को भगाना है’, ‘जन-जन का यही हो नारा डेंगू मुक्त हो शहर हमारा’, ‘सभी रोगों की एक दवाई घर में रखें साफ सफाई’ आदि नारों के साथ समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह पूरे मार्च माह चलाया जाएगा। जिसके तहत मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं संचारी रोग जैसे मस्तिष्क ज्वर, कालाजार, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, फाइलेरिया, जेई, एईएस आदि को नियंत्रित करने की तैयारियों पर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नेशनल वेक्टर बॉर्न कंट्रोल विभाग द्वारा संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए की गई प्रभावी कार्रवाई के कारण मस्तिष्क ज्वर आदि के कारणों होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि संचारी रोगों से होने वाली रोगों को जिले से खत्म किया जा सके। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी वेक्टर बार्न डॉ. जेआर तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीपी चौधरी, कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी डॉ नीलोत्पल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीआई विकास द्विवेदी, डीएमसी यूनिसेफ नसीम, मलेरिया इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें