चितबड़ागांव। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल चितबड़ागांव की बैठक बुधवार को अध्यक्ष पप्पू केशरी के नेतृत्व में हुई। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। बैठक में उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. विनीत गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, राघवेन्द्र तिवारी ‘गुड्डू’ और रामनारायण वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक पद पर श्यामबाबू गुप्ता, रतन जायसवाल और रामेश्वर केशरी को मनोनीत किया गया।
मंत्री के रूप में प्रमोद महाजन, अविनाश गुप्ता और राहुल कुमार गुप्ता को दायित्व सौंपा गया, जबकि संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी राहुल कुमार गुप्ता को दी गई। कोषाध्यक्ष शशि प्रकाश गुप्ता बनाए गए। अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में दिलीप गुप्ता और महामंत्री प्रतिनिधि के रूप में विनोद कुमार सोनी को मनोनीत किया गया। सूचना मंत्री पद पर श्याम करण वर्मा और अनुपम सोनी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ. राहुल कुमार वर्मा को दायित्व दिया गया। अध्यक्ष पप्पू केशरी ने बताया कि शीघ्र ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री के आने की संभावना है।