फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पांडेय की जन्मतिथि सही कराने के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडेय की जन्मतिथि के विवाद को सही कराने के लिए मंगल पांडेय विचार मंच सेवा समिति की बैठक रविवार के दिन नगवा ढाला स्थित कार्यालय पर कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

कहा कि मंगल पांडेय की जन्मतिथि 30 जनवरी 1831 है। इसके पर्याप्त साक्ष्य और प्रमाण मौजूद हैं। गूगल पर 19 जुलाई जयंती प्रदर्शित की गई है, जो ठीक नहीं है। स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी शहीद मंगल पांडेय की जीवनी से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। गूगल पर जन्मतिथि सही करते हुए उनकी जयंती 30 जनवरी 1831 अंकित करना चाहिए। मंगल पांडेय विचार मंच सेवा समिति की एक कमेटी बनाई गई जो बलिया के जिलाधिकारी से मिलकर उनके समक्ष अपना प्रमाण और साक्ष्य प्रस्तुत करेगी। अरुण कुमार, विवेक सिंह, गणेशजी सिंह, कृष्णकांत पाठक, नितेश पाठक, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, अजीत पाठक, नागेंद्र तिवारी, श्याम बिहारी सिंह व विश्वनाथ आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें