फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर न जाएं बक्सर, पहुंच जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप भरौली गंगा पुल के रास्ते बिहार के बक्सर जा रहे हैं और शराब पी है तो आप जेल भी जा सकते हैं। बक्सर पुलिस शराब पीकर बक्सर जाने वाले को सीधे जेल भेज रही है। अब तक 19 शराब पीकर बक्सर जाने वाले लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बिहार और यूपी के लोगों का वीरकुंवर सिंह सेतु पर हमेशा आवागमन रहता है। हजारों लोग हर रोज बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाते हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। ऐसे में बक्सर पुलिस इन दिनों शराब तस्करों एवं शराब पीकर बिहार में प्रवेश करने वालों को जांच करने के बाद जेल भेज रही है। बीती रात बक्सर पुलिस ने वीरकुंवर सिंह सेतु पर सघन चेकिंग अभियान चला कर 19 लोगों को शराब के नशे में पाया। मेडिकल कराकर उन्हें जेल भेज दिया। टाउन थाना के थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि वीर कुंवर सिंह सेतु गंगा चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें