फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़हा महोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
भरौली में गड़हा महोत्सव के दौरान ट्वेंटी-ट्वेंटी प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभारंभ करते राज्यसभ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित स्व. हरिशंकर राय स्मृति गड़हा महोत्सव का रंगारंग आगाज शुक्रवार को भव्य समारोह में हुआ। राज्यसभा सदस्य नीरजशेखर और प्रदेश के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर कर दो दिवसीय गड़हा महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महोत्सव में पहले दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, गीत-संगीत की प्रतियोगिता ट्वेंटी-ट्वेंटी का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने के लिए गड़हा गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इण्डियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. बृज कुमार, डॉ. सुनील चन्द्र, डॉ. शहनाज बानो, उदय प्रताप, सीताराम राय, ज्योति भूषण, मो. मकसूद अंसारी की ओर से लगभग एक हजार लाभार्थियों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। रेडक्रास से साबुन का वितरण किया गया। नीरज शेखर और उपेन्द्र तिवारी ने रेडक्रास सोसायटी टीम को सम्मानित किया। उद्घाटन अवसर पर दिनेश तिवारी, गोपाल राय, बृजेन्द्र राय, चन्द्रमणि राय, रमेश यादव, मार्कंडेय राय, मदन दूबे, हरेराम राय, आलोक राय, नीतेश राय, कृष्णा पांडेय, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय कुमार शर्मा, डॉ. पंकज ओझा, डॉ. अमित कुमार, सुरेन्द्र सिंह खालसा, जितेन्द्र सिंह, रविशंकर तिवारी आदि थे।
अभिनव प्रथम, पियूष द्वितीय स्थान पर
नरहीं। गड़हा विकास मंच की ओर से आयोजित स्व. हरिशंकर राय स्मृति गड़हा महोत्सव के ट्वेंटी-ट्वेंटी गीत संगीत प्रतियोगिता में पटना के अभिनव सिंह प्रथम, जबकि भोजपुर के पियूष तिवारी दूसरे और तीसरे स्थान पर बलिया के कमलेश गोंड रहे। दो चक्र में हुई प्रतियोगिता में दूसरे चक्र में 10 में तीन प्रतिभागी सफल हुए। जज की भूमिका में प्रसिद्ध गायक मोहन राठौर, आनन्द गहमरी, अक्षय कुमार राय और महिपाल भारद्वाज रहे। गीत संगीत प्रतियोगिता का मंच संचालन राणा सिंह और विजय बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को रेड क्रॉस सोसायटी और गड़हा विकास मंच द्वारा सम्मानित किया गया। विजयी प्रतिभागियों को फटाफट भोजपुरी चैनल द्वारा एक वर्ष तक उनकी कंपनी से गीत गाने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

हेलीपैड बनाने में जुटे रहे कर्मचारी
नरही। गड़हा महोत्सव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। हेलीपैड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंता सहित कई दर्जन कर्मचारी युद्ध स्तर पर जुटे रहे। वहीं, कार्याक्रम में आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के आगमन का भी कार्यक्रम मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें