फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में बिजनौर व बालिका में प्रयागराज विजेता

विज्ञापन
नगर के तहसीली स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ खड़ी जिलाधिकारी सौम? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 49वीं सीनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के खिताब पर बालक वर्ग में बिजनौर और बालिका वर्ग में प्रयागराज ने कब्जा जमाया। जबकि गोरखपुर और बलिया की टीमें उप विजेता रही। शुक्रवार को तहसीली स्कूल परिसर में स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप के समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल रही। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा हार्ड लाइन मैच वाराणसी और आगरा के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में आगरा-वाराणसी और पुरुष वर्ग में प्रयागराज व बहराइच को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका राजेश वर्मा, विनोद पटेल, अमर बहादुर पटेल, जगेशर सैनी, अमरजीत यादव, पप्पल गोस्वामी, राधिका पटेल व अर्चना आदि ने निभाई। समापन समारोह की अध्यक्षता बीएन मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन जिला खो खो एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन नीरज राय ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खो-खो के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, बीएसए मनिराम सिंह, डॉ. अरुण सिंह गामा, चंद्रभानु सिंह, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें