फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में कंप्यूटर लैब, साइकल स्टैंड जल्द

Sat, 08 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश चंद्र कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल महाविद्यालय के प्राचार्य से मिला और छात्र समस्याओं पर वार्ता की। प्राचार्य ने लिखित आश्वासन दिया  कि एक माह के अंदर साइकल स्टैंड और कंप्यूटर लैब की व्यवस्था करा दी जाएगी। साथ ही दल ने चार सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


प्राचार्य से वार्ता के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे ने कहा कि अगर महाविद्यालय द्वारा 120 रुपया कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर लिया जाता है तो उसके लिए तत्काल कंप्यूटर लैब बनवाया जाए। साइकल स्टैंड के लिए 50 रुपया लिया जाता है तो साइकल स्टैंड की व्यवस्था की जाए।

साथ ही कहा कि यदि बिजली, पानी के नाम पर महाविद्यालय प्रतिछात्र 120 रुपया फीस वसूल करता है तो महाविद्यालय प्रशासन बिजली और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें। महाविद्यालय में हर समय बिजली के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जनरेटर की व्यवस्था करना जरूरी है।
विज्ञापन


इस पर प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने लिखित रूप से आश्वासन दिया।कि एक माह के अंदर साइकल स्टैंड और कंप्यूटर लैब की व्यवस्था करा दी जाएगी। साथ ही कालेज में जब तक लाइट नहीं रहेगी तब तक जनरेटर चलता रहेगा।

कहा कि महाविद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए पहले से ही आरओ प्लांट लगा हुआ है। यदि यह आरओ प्लांट पानी पीने के लिए अपर्याप्त साबित हो रहा हो तो उसकी भी शीघ्र व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान प्राचार्य ने यह भी निर्णय लिया कि जो बीए, बीएससी का प्रवेश फार्म 50 रुपये में बेचा गया है, अब उसे तीस रुपये में छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें