फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Tue, 05 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एवं दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्या को सौंपा। उन्होंने एसडीएम बेल्थरारोड को तत्काल हटाने की मांग की।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं एवं वादकारियों पर लाठी चार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम बेल्थरारोड एवं जिलाधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक  आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र ने कहा कि उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड द्वारा अधिवक्ताओं एवं वादकारियों पर लाठीचार्ज कराना तानाशाही रवैए को उजागर करता है।
विज्ञापन


 इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि बेल्थरारोड परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए।

साथ ही एसडीएम बेल्थरारोड के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानांतरित किया जाए। इसके अलावा अधिवक्ताओं का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया जाए। चेताया कि अगर 24 घंटे के अंदर एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्तागण अगली रणनीति बनाकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ता दुर्गाप्रसाद सिंह, दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रियंक सिंह, सचिव उमेश प्रताप समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें