फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ा में कानून व्यवस्था ध्वस्त

Thu, 08 Jan 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी नगर विधानसभा की बैठक संत शिरोमणी रविदास मंदिर में गुरुवार को हुई। इसमें जोनल कोआर्डिनेटर मंडल आजमगढ़ एवं वाराणसी के मिठाई लाल भारती ने कहा कि 15 जनवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन अंबेडकर संस्थान कलेक्ट्रेट कंपाउंड में मनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आतंकवाद तेजी से बढ़ रहा है।

मंडल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ शेषनाथ भारती ने कहा कि बसपा में ही सर्व समाज का भलाई है। बसपा शासनकाल में अपराधी जेल के अंदर थे या वह प्रदेश छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


 बसपा की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर ही सपा के युवा नेता आकाश यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से रामजी राय, कमलेश भारती, बब्लू गोंड, राजू भाई, विनोद राम, कमलाकांत आदि लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन हरेंद्र राम ने किया।

 गड़वार संवाददाता के अनुसार बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में दुर्गेश भारती विस अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर, जिलाध्यक्ष संतोष राम, राजेश कुमार, छट्ठू राम, रामआशीष गौतम, हीरालाल कौशल, शिवजी कुशवाहा, ददन भारती आदि मौजूद रहे।

 बांसडीह संवाददाता के अनुसार बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के डाकबंगला परिसर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष राम, सीताराम भारती, ओमप्रकाश, वशिष्ठ राम, पटेल राम, देवेंद्र मिश्र, सीताराम भारती आदि रहे। नवानगर संवाददाता के अनुसार बसपा विधान सभा सिकंदरपुर कार्यकर्ताआें की बैठक बीआरसी नवानगर के प्रांगण में हुई। इस दौरान विभिन्न पार्टियाें को छोड़कर आधा दर्जन लोगाें ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रधान राजू पांडेय, मुनिर अहमद, सुरेंद्र राजभर, मुन्ना पठान, अर्जुन कन्नौजिया, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत कुमार भारती और संचालन जितेंद्र राम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें