फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, दृश्यता हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोहरे ने दस्तक दे दी। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को तापमान 2.4 डिग्री तक गिर गया। भोर से सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसी दौरान चली ठंडी हवाओं से भी लोग परेशान रहे। एनएच 31 पर कोहरे का ज्यादा असर दिखाई दिया, जिससे दृश्यता कुछ कम हो गई और वाहनों की रफ्तार भी थम गई
विज्ञापन

। दिवाली के बाद से ही हर साल मौसम में ठंडक बढ़ जाती है। इस बार दिवाली तक मौसम में ठंडक ज्यादा नहीं बढ़ी। 13 नवंबर तक मौसम सामान्य था, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था। रात को हल्की ठंडक जरूर थी। 14 नवंबर को सुबह कोहरा छा गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। घरों में पंखे बंद हो गए और ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े निकल आए। देहात क्षेत्र में ठंडी हवाओं का ज्यादा असर रहा। इस कारण लोगों गरम पकड़े पहन कर घरों से बाहर निकले। खेतों में आलू की बोआई कर रहे लोग गरम कपड़ों से ढके हुए दिखाई दिए। गांव के किसान राजकुमार गुप्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को अचानक कोहरा छा जाने से ठंडक बढ़ गई, लोगों ने गरम कपड़े पहन कर ठंड से बचाव किया। बलिया में बृहस्पतिवार 14 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा।

कोहरे में दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय करें



बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ठंड और कोहरे के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क की मरम्मत, डिवाइडर और गतिरोधक चिह्नों को पेंट करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, पशुओं के टीकाकरण और अग्निशमन केंद्रों पर तैयारी के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कोहरे में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कराएं। डिवाइडर की मरम्मत एवं उसका रंग रोगन कराएं। अति संवेदनशील स्थानों पर जहां दुर्घटनाएं होती है, रक्षात्मक कार्य कराएं। जिला मुख्यालय, पीएचसी-सीएचसी पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध हों। पशुओं का टीकाकरण कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें